कंक्रीट मिक्सर ट्रक से एक-एक कर निकले 18 लोग, छिपकर जा रहे थे लखनऊ, देखें Video
महाराष्ट्र से यूपी कंक्रीट मिक्सर ट्रक में बैठकर आ रहे 18 लोगों को इंदौर में पुलिस ने रोक लिया है. सभी कंक्रीट मिक्सर टैंक में बैठकर यात्रा कर रहे थे. ट्रक को पुलिस ने स्टेशन में रोक लिया है. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.लॉकडाउन में महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश आ रहे थे मजदूरइंदौर में पुलिस ने ट्रक रोका, टैंक से बाहर आए 18 लोग।मध्य प्रदेश के इंदौर में लॉकडाउन के बीच 18 लोग कंक्रीट मिक्सर टैंक में यात्रा करते हुए पकड़े गए हैं. सभी प्रवासी मजदूर हैं और महाराष्ट्र से लखनऊ जा रहे थे. पुलिस को जब मामला संदिग्ध लगा तो इंदौर में ही मिक्सर टैंक को रोक लिया. जब ड्राइवर से पूछताछ की गई तब जाकर हकीकत सामने आई.
पुलिस ने जब टैंक को खोलने को कहा तो उसमें से एक-एक करके 18 लोग निकले. महाराष्ट्र से ही लोग जान जोखिम में डालकर यूपी आ रहे थे.
इंदौर के डीएसपी उमाकांत चौधरी ने कहा कि मजदूर महाराष्ट्र से लखनऊ की यात्रा कर रहे थे. ट्रक को पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है. इस मामले में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है.

Comments
Post a Comment