COVID-19: देश में कोरोना के 37776 केस और 10018 लोग ठीक हुए, अब तक 1223 मौतें

दुनिया कोरोना वायरस महामारी के कहर से जूझ रही है. इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 28 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 32 लाख के पार है. हालांकि दुनिया के अन्‍य देशों की अपेक्षा भारत में इसका असर कम है. देश में कोरोना वायरस के मामले 37776 हो गए हैं.
इसमें से 26535 सक्रिय केस हैं जबकि 10018 लोग ठीक हो चुके हैं. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से अभी तक 1223 लोगों की मौत हो चुकी है.

Comments